एक न्यूज़ आर्टिकल लिखना अन्य आर्टिकल या इन्फ़ोर्मेटीव पीस (Informative Piece) लिखने से भिन्न होता है क्योंकि न्यूज़ आर्टिकल में इनफार्मेशन को एक निर्धारित तौर पर पेश किया जाता है | लिमिटेड वर्ड काउंट में सारी वाजिब जानकारी देकर संक्षेप में अपने पाठकों को सारे तथ्य देना ज़रूरी होता है | एक न्यूज़ आर्टिकल कैसे लिखते हैं ये जानना आपके जर्नालिस्म (Journalism) के करियर को बढ़ावा देता है, राइटिंग स्किल्स को डेवेलप कर, इनफार्मेशन साफ़ और संक्षेप में पेश करने में मदद करता है |

विधि1
अपना आर्टिकल प्लान करना

  1. इमेज का टाइटल Define a Problem Step 4
    1
    टॉपिक रिसर्च करें: एक न्यूज़ आर्टिकल लिखने के लिए आपको जिस टॉपिक पर लिखना है उसको रिसर्च करना होगा | एक भरोसा करने लायक, बेहतरीन, सही तरह से गठित आर्टिकल लिखने के लिए, आपको अपने टॉपिक की जानकारी अच्छे से होनी चाहिए |
    • अगर आपने कभी रिसर्च पेपर लिखा है तो आपको मालूम होगा की किसी टॉपिक के बारे में जानने के लिए कितना काम करना पड़ता है | एक न्यूज़ आर्टिकल या एडिटोरियल (Editorial) लिखने का पहला चरण भी कुछ इससे मिलता जुलता है |
    • पहले अपने आप से “5W’s” (कभी कभी “6W’s”) पूछने से शुरुआत करें |[१]
      • हु वाज़ इन्वोल्वड? (Who - who was involved?)
      • व्हाट- व्हाट हैपनड? (What - what happened?)
      • वेयर –वेयर डिड इट हैपन? (Where - where did it happen?)
      • व्हाई –व्हाई डिड इट हैपन? (Why - why did it happen?)
      • व्हेन- व्हेन डिड इट हैपन? (When - when did it happen?)
      • हाउ- हाउ डिड इट हैपन? (How - how did it happen?)
  2. इमेज का टाइटल Do Research Step 19
    2
    अपने सभी फैक्ट्स को काम्पायिल (Compile) करें:
    • एक बार आप “5W’s” का सही जवाब दे पाएं, उन सब फैक्ट्स और इनफार्मेशन की सूची बनाएं जो आर्टिकल में शामिल होनी चाहिए | अपने फैक्ट्स को तीन ग्रुप में बांटें:
      • 1) वो जो आर्टिकल में शामिल होने चाहिए |
      • 2) जो रोचक तो है पर अहम् नहीं है |
      • 3) वो जो सम्बंधित तो हैं पर आर्टिकल के उद्देश्य के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं |
    • इस फैक्ट लिस्ट से आप उस टॉपिक या स्टोरी से जुड़े किसी भी ज़रूरी जानकारी को नहीं छोड़ेंगे, और अंत में एक साफ़, संक्षिप्त आर्टिकल लिख पाएंगे |
    • सभी फैक्ट लिखते समय जितने स्पेसिफिक (Specific) हो सकें हों | आप बाद में भी फालतू जानकारी को कम कर सकते हैं, पर आर्टिकल को कम रखना उसको बढ़ा बनाकर लिखने से आसान काम है |
    • इस समय पर अगर आपकी जानकारी में कुछ कमियां हैं तो कोई बात नहीं- अगर आपके पास कोई उचित फैक्ट नहीं है, तो प्रश्न को लिख कर उसको हाईलाइट कर दें ताकि उसके बारे में पता करना आप भूल नहीं जाएँ |
    • अब जब आपके पास सारे फैक्ट्स हैं, और आपके एडिटर ने आपको आर्टिकल की किस्म नहीं बताई है, तो ये फैसला कीजिये की आपको किस प्रकार का आर्टिकल लिखना है | ये सोचिये की क्या ये एक ओपिनियन (Opinion) आर्टिकल है, जानकारी देने का सीधा और निष्पक्ष तरीका, या इसके बीच का कुछ है |
  3. इमेज का टाइटल Accept Mistakes and Learn from Them Step 18
    3
    एक आर्टिकल आउटलाइन बनाएं: आपका आउटलाइन, और उसके बाद आपका आर्टिकल, एक उलटे ट्रायंगल (Inverted Triangle) की तरह बना होना चाहिए | उल्टा ट्रायंगल आपको अपनी कहानी इस तरह लिखने का मौका देता है ताकि सबसे अहम् जानकारी सबसे ऊपर हो|[२]
    • अगर आपने कभी “बरयिंग द लीड (burying the lead)” के बारे में सुना है, तो वह आपके आर्टिकल के गठन के सम्बन्ध में कहा जाता है |[३] “लीड (lead)” आर्टिकल का वो पहला वाक्य है- जिससे आप “लीड (lead)” करते हैं | “बरयिंग द लीड (burying the lead)” नहीं करने का मतलब सिर्फ ये है की आपको मुख्य मुद्दे तक पहुँचने से पहले अपने पाठंकों को कई सारे पैराग्राफ पढ़ने के लिए नहीं देने चाहिए |
    • आप जिस भी फोरम के लिए लिख रहे हों, फिर चाहे वो प्रिंट हो या वेब, कई पाठक आर्टिकल के अंत तक नहीं जाते हैं | न्यूज़ आर्टिकल लिखते समय आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए की जो पाठक चाहते हैं वह आप उन्हें जल्द से जल्द दे दें |
    • फोल्ड (Fold) के ऊपर लिखें | फोल्ड न्यूज़पेपर से आता है जहाँ पेज दो भाग में फोल्ड होता है वहां पर एक क्रीज़ बन जाती है | अगर आप एक न्यूज़पेपर देखेंगे तो सभी अहम् स्टोरीज़ फोल्ड के ऊपर छपी होंगी | यही बात ऑनलाइन लिखने में भी होती है | वर्चुअल फोल्ड स्क्रीन के नीचे होती हैं जहाँ आप स्क्रॉल करके जाने से पहले पहुँचते हैं | सारी ज़रूरी जानकारी ऊपर लिख कर अपने पाठकों की रूचि बढाएं ताकि वो आगे पढ़ने के बारे में प्रेरित हों |
  4. इमेज का टाइटल Choose a Recruitment Agency Step 3
    4
    अपने ऑडियंस (audience) को जानें: एक अच्छा न्यूज़ आर्टिकल लिख पाने के लिए आपके लिए ये जानना ज़रूरी है की आप किस प्रकार के लोगों के लिए लिख रहे हैं | आपकी ऑडियंस आपके आर्टिकल की वौइस् (voice) और टोन (tone) निर्धारित करेगी और आपको ये बताएगी की उस में क्या शामिल होना चाहिए |
    • अपने से “5W’s” फिर पूछें, पर इस बार उसका सम्बन्ध आपके ऑडियंस से होना चाहिए |
    • ऐसे सवाल जैसे आप जिन के लिए लिख रहे हैं उनकी एवरेज उम्र कितनी होगी, ये ऑडियंस कहाँ की है, लोकल या नेशनल, ये ऑडियंस आपका आर्टिकल क्यूँ पढ़ रही है, और आपकी ऑडियंस इस आर्टिकल से क्या चाहती है आपको इसे कैसे लिखना है ये बताएंगे |
    • एक बार आपको ये पता चल गया की आप किस के लिए लिख रहे हैं तो आप एक आउटलाइन फॉर्मेट कर सकते हैं जिससे सही ऑडियंस को सबसे उम्दा जानकारी जल्दी मिल सकेगी |
  5. इमेज का टाइटल Have a Good Job Interview Step 3
    5
    एक एंगल (angle) ढूँढें: आपके लिए ये आर्टिकल क्यूँ यूनिक (Unique) है ? आपकी आवाज़ क्या है ? ऐसे सवालों से आप अपने न्यूज़ आर्टिकल को यूनिक बना सकते हैं और कुछ ऐसा लिख सकते हैं जो सिर्फ आपके बस में हैं |
    • अगर आप कोई लोकप्रिय स्टोरी या टॉपिक कवर कर रहे हैं जिसके बारे में और लोग भी लिख रहे हों, तो भी एक ऐसे एंगल की तलाश करें जिससे आपकी कहानी सबसे ज्यादा पसंद की जाए |
    • क्या उस टॉपिक से आपका कोई निजी अनुभव जुड़ा हुआ है ? शायद आप किसी ऐसे को जानते हैं जो इसका एक्सपर्ट है और आप जिसका इंटरव्यू भी ले सकते हैं |
HTML Video embed

Learn Eclipse


" frameborder="0" allowfullscreen> District